लालकुआं के पवन चौहान बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्र में खुशी की लहर
रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव पूर्व चैयरमेन पवन चौहान को भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा की इस नियुक्ति के उपरांत क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में हर्ष की लहर है।
इस मौके पर पवन चौहान ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी जिम्मेवारी का वह पूरी इमानदारी से निर्वाह कर संगठन की उम्मीदों पर पूरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्रीय विधायक डाॅ मोहन सिंह बिष्ट,जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविन्द सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अरूण जोशी, कमलेश चंदौला, उमेश शर्मा सहित विभिन्न नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।



