उत्तराखंड

किसानों को निर्बाध सिंचाई देने हेतु बहादराबाद–इकबालपुर नहर परियोजना पर तेज़ी, सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत सख्त

कृषि समृद्धि के लिए बहादराबाद–इकबालपुर नहर पर विशेष फोकस: त्रिवेन्द्र

हरिद्वार। सांसद हरिद्वार एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बहादराबाद–इकबालपुर नहर के संबंध में सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्र के किसानों की बढ़ती सिंचाई आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए नहर की वर्तमान स्थिति, जल प्रवाह क्षमता, तकनीकी बाधाओं तथा संभावित सुधार उपायों पर गहन एवं बिंदुवार चर्चा की गई।

सांसद रावत ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना को समयबद्ध एवं परिणामोन्मुख कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ाया जाए, ताकि किसानों को निर्बाध एवं पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र की मजबूती के लिए जल प्रबंधन का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी।

रावत ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसानों को समय पर पानी मिले, उनकी फसल सुरक्षित रहे और क्षेत्र की कृषि समृद्धि की ओर अग्रसर हो — यही इस पहल का मूल उद्देश्य है।

इस अवसर पर प्रो. नरेंद्र सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरिद्वार सुभाष वर्मा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button