उत्तराखंड

दीवारों पर तस्वीर का इंतज़ार क्यों है”सम्मान को हर बार इम्तिहान क्यों है

दीवारों पर तस्वीर का इंतज़ार क्यों है”सम्मान को हर बार इम्तिहान क्यों है,लालकुआँ नगर पंचायत में तस्वीर को लेकर बवाल,भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी का घेराव।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को लालकुआँ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत कार्यालय में निवर्तमान चेयरमैन लालचन्द्र सिंह की तस्वीर नहीं लगाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई और इसे दलित समाज का अपमान बताया।

प्रदर्शनकारियों ने इसे संविधान की भावना के विपरीत बताते हुए प्रशासन पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तस्वीर नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम से एक भव्य द्वार बनाने की मांग को लेकर अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के योगदान को सम्मान देना हर संस्थान का कर्तव्य है और इसमें किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।

विरोध प्रदर्शन के बीच अधिशासी अधिकारी ईश्वर सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि निवर्तमान चेयरमैन की तस्वीर जल्द ही नगर पंचायत कार्यालय में लगा दी जाएगी और मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के जिला सचिव सुरेश चन्द्र बेरी, खीमचन्द्र आर्य, मो० सुलेमान, फिरोज खान, सन्तोष आर्य, महेश चन्द्र, हरेन्द्र सिंह, मदन राम, अरविंद कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button