उत्तराखंड

पूर्व सैनिको का भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत, सरकार का जताया आभार

पूर्व सैनिको का भाजपा पदाधिकारियों ने किया स्वागत, सरकार का जताया आभार।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं

लालकुआ बीते लंबे संघर्ष के बाद बिंदुखत्ता पूर्व सैनिक संगठन को आखिरकार वन विभाग से काररोड स्थित शहीद स्मारक स्थल के पास जनमिलन केंद्र के लिए एक बीघा भूमि हस्तांतरण कर दी है। इस भूमि पर मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत एक करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से भव्य जन मिलन केंद्र का निर्माण किया जाएगा।जिसको लेकर पूर्व सैनिकों सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

जिसके चलते शुक्रवार को बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व मे दर्जनों भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें धन्यवाद दिया।इस मौके पर भाजपा पदाधिकारियों ने केन्द्र और राज्य सरकार का आभार व्यस्त किया।

इस मौके पर बिन्दुखत्ता पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू ने बताया कि पूर्व सैनिकों की लम्बे संघर्ष के बाद आखिरकार सरकार ने उन्हें जनमिल केन्द्र के लिए एक बीधा भूमि हंस्तातंरित कर दी है इस भूमि पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार एक करोड़ 55 लख रुपए की लागत से भव्य जनमिलन केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी क्षेत्रीय सांसद और विधायक सहित केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक संगठन लगातार बिंदुखत्ता के जन मुद्दों पर संघर्ष करता आ रहा है जिसका नतीजा है कि आज बिंदुखत्ता में मुक्ति धाम का निर्माण, काररोड में जन औषधि केंद्र का संंचालन इसके आलावा सैकड़ो की संख्या में हेडपम्पों तथा शौचालयों का निर्माण, तथा बड़े पैमाने पर विद्युतीकरण का कार्य यहां सब पूर्व सैनिकों की मांग का एक जीता जगता उदाहरण है उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता राजस्व गांव की हर लडाई के लिए पूर्व सैनिक सगंठन प्रतिबद्ध है।
इधर बिन्दुखत्ता भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिको सगंठन की मांग को सरकार ने पूरा करते हुए एक बीधा जमीन जनमिलन केन्द्र के लिए दी है।जिसमें करोड़ों की लागत से निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए पूर्व सैनिक सगंठन बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लिया गया यहां निर्णय एक ऐतिहासिक कदम है उन्होंने इसके लिए क्षेत्रीय सांसद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, क्षेत्रीय विधायक तथा पूर्व विधायक का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकोँ द्वारा लगातार जनहित मुद्दों पर संघर्ष किया जा रहा है जिसका परिणाम है कि आज बिंदुखत्ता में अनेकों सरकारी योजना धरातल पर अपना काम कर रही हैं। और लोगों को इसका लाभ मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button