उत्तराखंड
शिक्षा अधिकारियों के लिए RTE अधिनियम पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
27.05.2025 को संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में प्रदेश भर के सभी शिक्षा अधिकारियों के लिए एक ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में सभी अधिकारियों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act) की बारीकियों एवं व्यावहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है, ताकि अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित किया जा सके।
यह कार्यक्रम डॉ. गीता खन्ना के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। वर्तमान में तकनीकी सत्र चल रहा है, और दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।
स्थान: संस्कृति विभाग प्रेक्षागृह
तिथि: 27.05.2025
समय: तकनीकी सत्र प्रातः से प्रारंभ, उद्घाटन सत्र दोपहर 12 बजे