Uncategorized

लालकुआं पुलिस की टीम ने दो शराब तश्कर को क्रमशः 88 पाउच कच्ची शराब खाम तथा 75 पाउच देशी शराब के किया गिरफ्तार

लालकुआं पुलिस की टीम ने दो शराब तश्कर को क्रमशः 88 पाउच कच्ची शराब खाम तथा 75 पाउच देशी शराब के किया गिरफ्तार

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत युवाओं को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सभी थाना प्रभारी को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन, दीपशिखा अग्रवाल क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक लालकुआं के कुशल नेतृत्व में थाना लालकुआं पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाये अभियान के तहत 16/05/2025 को दौराने गस्त मोबाइल हेड कांस्टेबल पूरन सिंह मय हमराही कांस्टेबल तरुण मेहता व हमराही कांस्टेबल आनंदपुरी के डार्बी का जंगल के पास ग्राउण्ड के किनारे लालकुआं से अभियुक्त महेश भण्डारी पुत्र मोहन सिंह निवासी- वार्ड न0 02 लालकुआँ नैनीताल को एक प्लास्टिक के कट्टे में 88 पाउच अवैध कच्ची शराब खाम के तथा उ0नि0 शंकर नयाल द्वारा मय हमराह कानि0 570 ना0पु0 गुरमेज सिंह व कानि0 160 ना0पु0 मनीष कुमार के दौराने सांयाकालीन गश्त संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग के दौरान गैस प्लान्ट के पास नवीन भोजनालय बेरीपड़ाव हल्दुचौड़ लालकुआँ से अभियुक्त अरविंद सिंह थापा पुत्र दिलीप सिंह थापा निवासी ग्राम हाथीखाल गोरापड़ाव हल्द्वानी नैनीताल को एक प्लास्टिक के कट्टे में 75 पाउच देशी शराब माल्टा मार्का के गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं में धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजिकृत किया गया है !

गिरफ्तारी टीम –
1- उ0नि0 शंकर नयाल
2-HC पूरन सिंह
3- कांस्टेबल तरुण मेहता
4-कांस्टेबल आनंदपुरी
5- कानि0 गुरमेज सिंह,
6- कानि0 मनीष कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!