
उत्तराखंड कांग्रेस से आज की बड़ी खबर प्रदेश में अभी तक झटके खा रही कांग्रेस अब बीजेपी को झटका देने जा रही है जी हां बीजेपी में परेशान चल रहे कई नेता अब कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत आज से होने जा रही है।
दरअसल 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर BJP और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है। जो खबरें सामने आ रही हैं, उसके अनुसार भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। खबरों के अनुसार कांग्रेस के दो बड़े नेताओं की घर वापसी होने वाली है। ये दोनों ही नेता 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यशपाल आर्य बेटे समेत BJP छोड़कर फिर से कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। हालांकि अब तक दोनों ही नेताओं के नाम साफ नहीं हुए हैं, लेकिन इस तरह की अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं कि आज ही दो बड़े चेहरे भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। दोनों नेताओं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल सदस्यता दिलाएंगे।
सूत्र बताते हैं पिता-पुत्र यशपाल आर्य और संजीव आर्य आज कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं इसके पीछे दलितों की उपेक्षा को मुद्दा बना सकते हैं यशपाल आर्य। वहीं कांग्रेस में जाने के पीछे एक बड़ा कारण तराई के क्षेत्रों में बीजेपी का किसानों के मुद्दे पर खासा विरोध होना भी बताया जा रहा है। ऐसे में बाजपुर सीट से जीतना यशपाल आर्य के लिए बीजेपी के टिकट पर मुश्किल साबित हो सकता है। इसलिए कांग्रेस का दामन थाम कांग्रेस के टिकट पर वह चुनाव लड़ सकते हैं।