गदरपुर/रिपोर्टर:- मुकेश कुमार: उधम सिंह नगर जिले से आज सैकड़ों किसान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हुए। इस मौके पर किसान नेता प्रीतम सिंह संधू ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या हुई है। किसानों की हत्या तो हुई है और भाजपा के लोग इसमें शामिल हैं।
इससे स्पष्ट है कि राज्य और केंद्र सरकार की नीतियां दमनकारी हैं और किसानों के लिए घातक है। राष्ट्रपति से उत्तर प्रदेश की सरकार को बर्खास्त करने की और केंद्र सरकार को भी बर्खास्त करने की मांग करता हूं। उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्य आंदोलनकारी बलवीर सिंह ने कहा कि किसानों की हत्या राजनीतिक दल के लोगों ने की है।
जिससे स्पष्ट है कि यह नीतियां पूरी तरह गलत हैं और हम इस राज्य आंदोलनकारी होने के नाते हम इनका विरोध करते हैं इस तरह से किसानों की हत्या की गई है वह पूरी तरह गलत और निंदनीय है।