उत्तराखंड

यहाँ भड़की आग, CM धामी ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर बुलाई उच्च स्तरीय बैठक

उत्तराखंड में शुक्रवार को जंगलों की आग और भड़क गई। 24 घंटे के भीतर वनाग्नि की 64 घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, सोमेश्वर के स्यूनराकोट के जंगल में लगी आग दो नेपाली परिवारों पर भारी पड़ी है। जंगल की आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की बृहस्पतिवार को मौके पर ही मौत हो गई थी।

वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निधन पर जताया शोक

दूसरे श्रमिक ने बृहस्पतिवार देर रात बेस अस्पताल में तो महिला श्रमिक ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में दम तोड़ दिया है। एक और महिला श्रमिक का हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। अब शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वनाग्नि रोकथाम को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।शुक्रवार को प्रदेश में सामने आई वनाग्नि की 64 घटनाओं में गढ़वाल में 30, कुमाऊं में 29 और वन्यजीव क्षेत्रों में पांच घटनाएं शामिल हैं। 24 घंटे के भीतर 74.67 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आया।अब तक प्रदेश में 868 घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें गढ़वाल में 344, कुमाऊं में 456 और वन्यजीव क्षेत्रों में 68 घटनाएं शामिल हैं।

केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को भी भ्रष्टाचार में पीछे छोड़ दिया है : CM धामी।

इनमें कुल 1085.998 हेक्टेयर जंगल आग की चपेट में आ चुका है।आग पर काबू पाने में विभागों का दम फूल रहा है। उधर, शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई दिल्ली से वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में वनाग्नि को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की उच्चाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगेसीएम की ओर से मुख्य सचिव, प्रमुख वन संरक्षक(हॉफ), पुलिस महानिदेशक के साथ ही वनाग्नि से प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों को पूर्व में भी वनाग्नि को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए थे।

ब्रेकिंग : यहाँ खाई में गिरे 2 व्यक्ति, बचाव अभियान जारी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ इस संबंध में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा के साथ वनाग्नि से उत्पन्न स्थिति का भी जायजा लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!