अपराधउत्तराखंड

ब्रेकिंग उत्तराखंड: यहां नकली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर: उत्तराखंड की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उत्तराखंड के विकास नगर स्थित चकराता पुलिस ने नकदी नोटों के साथ एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों से करीब 6 लाख से ज्यादा के नकली नोट बरामद किए हैं और दोनों दिल्ली नंबर की कार पर सवार थे।

बड़ी ख़बर: पूर्व CM हरीश ने किया पोस्ट! कयासों का बाज़ार गर्म

वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। चकराता में ब्रेजा कार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोका। इस दौरान वाहन में एक महिला व पुरुष सवार थे। चेकिंग के समय दोनों के पास से 334 नकली नोट ₹2000 के बरामद हुए। साथ ही 148 असली ₹500 के नोट के साथ ही ₹100 ₹50 और 20 के नोट भी बरामद हुए।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: युवक ने की आत्महत्या! पुलिसकर्मी निलंबित, पढ़ें ख़बर

पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चकराता थाना प्रभारी सतेंद्र भाटी ने बताया कि दोनों कुछ महीने पहले भी नकली नोटों को दुकानों व मॉल आदि में चला चुके हैं। आज वह नकली नोटों को चलाने के लिए चकराता आये थे। मुखबिर की सूचना पर नकली नोटों के साथ दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

बड़ी खबर: सरकार बनने को लेकर कांग्रेस ने किया ये बड़ा वादा

साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया गया है। नकली नोटों को असली के रूप में चला कर ये मोटा मुनाफा कमाते थे, दोनों नकली नोटों को दिल्ली से लाते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अहमद निवासी B146/ 10 स्ट्रीट नंबर 20 सुभाष मोहल्ला नजदीक डीटीसी डिपो नार्थ गौडा गढी मेहू भजनपुरा उत्तर पूर्वी दिल्ली, प्रेमलता निवासी श्रीराम रोड अलीपुर रोड सिविल लाइन मेट्रो स्टेशन के पास सिविल लाइम उत्तरी दिल्ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button