
देहरादून:
प्रदेश में बर्फ़बारी और बारिश,,,
9 और 10 तारीख़ को बारिश और बर्फ़बारी,,,
मौसम विभाग ने जारी की संभावनाएं ,,,
2500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फ़बारी ,,,
तो मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश से बढ़ सकती है मुश्किलें,,
लोगो से की सावधान रहने की अपील,,,
दो दिन साफ मौसम के बाद उत्तराखंड समेत उत्तरी भारत में फिर से बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने वाला है। जिसके चलते बारिश और बर्फबारी एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम साफ है, जिससे ठंड से राहत महसूस की गई, लेकिन मौसम के तेवर एक बार फिर बदलने वाले हैं। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ का असर आज से दिखने लगेगा। 9 फरवरी से राज्य में बर्फबारी और बारिश का मौसम हो सकता है।
प्रदेश में पिछले दिनों हुई बर्फबारी के चलते अब भी कई जगह रास्ते बंद हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे नहीं खुल सका है। चमोली, अल्मोड़ा और नैनीताल से सटे हिस्सों में अब भी कई रास्ते अवरुद्ध हैं। रोड बंद होने से दूरदराज के गांवों तक जरूरत का सामान नहीं पहुंच पा रहा, लोग परेशान हैं।
बारिश और बर्फबारी का दौर कम से कम दो दिनों तक चलेगा। राज्य के कई हिस्सों में कोहरे और ठंड से भी लोगों को मुश्किलें हो सकती हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ों की यात्रा पर जाने वाले लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग समेत अन्य जानकार भी इस दौरान लोगों से हिदायत बरतने की अपील कर रहे हैं।