उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

ब्रेकिंग: बोले हरक- नहीं बैठने वाला अब मैं घर! खेल तो शुरू होगा अब

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए टिकटों की घोषणा होने के बाद से कांग्रेस के भीतर कलह शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कांग्रेस में जो घमासान मचा हुआ है, उसको लेकर आज देहरादून में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई है। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस उम्मीदवारों की अंतिम सूची कल जारी कर दी जाएगी। सूत्र

वहीं भाजपा से निष्कासित हुए कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के दावे करने लगे हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। हंसी रावत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की ही सरकार बन रही है। चुनाव लड़ने की संभावना के सवाल पर हरक सिंह रावत ने कहा कि वह चुनाव लड़े या न लड़ें, लेकिन घर में बैठने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि खेल तो अब शुरू होगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button