
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की रफ्तार लगातार कम हो रही है। उत्तराखंड सरकार ने कोरोना पर काफी हद तक काबू पा लिया है। वही आज शुक्रवार 27अगस्त को प्रदेश में कोरोना के 32 नए मरीज मिले हैं। आज प्रदेश में 32 मरीजों ने कोरोना से जंंग जीती है। प्रदेश में आज कोरोना से एक संक्रमित मरीज़ की मौत हुई है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,21 है।
आज शनिवार को प्रदेश में अभीतक कोरोना के 3,42,875 केस सामने आए हैं। इसमें से 3,29,122 लोग स्वस्थ हुए हैं। वहीं 7,380 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना रिकवरी रेट 95.99% है। वहीं सैंपल पॉजिटिविटी दर 0.19% प्रतिशत है।
27 अगस्त का आंकड़ा: प्रदेश में शुुक्रवार को सबसे ज्यादा पौड़ी गढ़वाल में 16 केस मिले हैं, जबकि देहरादून में सात, चमोली में चार, ऊधमसिंह नगर में तीन, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में एक-एक मरीज़ मिला है। अन्य जिलों में कोरोना का कोई भी केस नहीं मिला है।
अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन देखें…