BJP जिलाध्यक्ष बिरेंद्र ने किया रामलीला में राम के बताए मार्ग में चलने का
भाजपा जिलाध्यक्ष बिरेंद्र ने सीमांत पिथौरागढ की सबसे पुरानी ग्रांम बिलाई की रामलीला में हुऐ उपस्थित कहा श्री राम के बतायें मार्ग में चल करें जीवन सार्थक

पिथौरागढ़ से दीपक जोशी की रिपोर्ट: जनपद पिथौरागढ में ग्रामीण अंचलों में रामलीलाओं का आयोजन किया जा रहा है ग्रामीण अंचलों में रामलीला का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, श्री राम के आदर्शों को पर चलने के लिए एंव राम चंद्र जी की जीवनी को एक दस दिवसीय नाटक के तौर पर दर्शाने का कार्य किया जाता है।
जनपद के दूरस्थ ग्रांम बिलाई तहसील पिथौरागढ की रामलीला में उपस्थित जिलाध्यक्ष बिरेंद्र वल्दिया ने कहा, कि जिन कलाकारों द्वारा राम लीला का आयोजन किया जाता है। राम की जीवनी को उन पात्रों द्वारा जीवंत दृश्य का नाटकीय मंचन किया जाता है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज भी हमें श्री राम चन्द्र जी तरह अपने समाज अपने जीवन में रामराज्य की स्थापना करनी चाहिए श्री राम के बताये मार्ग में चलकर अपने समाज का विकास करना चाहिए,बिरेंद्र ने कहा कि श्री राम ने जिन विषम परिस्थितियों में राम चंन्द्र जी अपना जीवन सार्थक किया ठीक उसी प्रकार से हमें भी अपने जीवन को सार्थक करना चाहिए।
इस कार्यक्रम में दुग्ध संघ के अध्यक्ष विनोद भट्ट, जिला मंत्री महेश पाठक गोलू, जिला युवा मोर्चा के मंत्री योगेश भट्ट , भाजपा कार्यालय प्रभारी धर्मेन्द्र भट्ट ,इस अवसर पर ग्राम पंचायत बिलाई के ग्राम प्रधान कुंदन सिंह बोहरा एंव कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश सिंह बेलाल एंव समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत एंव सम्मान किया गया।