सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर हल्दूचौड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष रोहित दुम्का ने जताया गहरा शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर हल्दूचौड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष रोहित दुम्का ने जताया गहरा शोक।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर हल्दूचौड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय उर्फ रोहित दुम्का ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मंडल अध्यक्ष रोहित दुम्का ने कहा कि मां का जाना एक ऐसा अपूरणीय दुख है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना असंभव है। जीवन में मां का स्थान कोई नहीं ले सकता। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विजय उर्फ रोहित दुम्का ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि वे दिवंगत सावित्री देवी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।



