उत्तराखंड

जेन प्रकरण नवीन चंद्र दुम्का ने कांग्रेस को घेरा, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

रिपोर्टर गौरव गुप्ता. लालकुआं

लालकुआं जैसमीन जेन प्रकरण को लेकर उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। लालकुआं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने कांग्रेस और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि चूंकि इस पूरे मामले को स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उठाया है, इसलिए निश्चित रूप से इसमें ठोस और गंभीर तथ्य मौजूद होंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भले ही आरोपों से इनकार कर रहे हों, लेकिन जब पीड़ित महिला खुद मीडिया के सामने आकर पूरे प्रकरण का विवरण दे रही है, तो मामले की गंभीरता बढ़ जाती है। ऐसे में हरक सिंह रावत के बयानों का अब कोई औचित्य नहीं रह जाता।

कांग्रेस के लिए काले अध्याय की शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में कांग्रेस के बड़े नेताओं में शामिल हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगना पार्टी के लिए एक काले अध्याय की शुरुआत है। इसका बड़ा राजनीतिक नुकसान कांग्रेस को झेलना पड़ेगा और उनके नेताओं के पास इसका कोई जवाब नहीं होगा।

हाईलेवल जांच और कार्रवाई की मांग

मामले की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन को इस प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेकर त्वरित निस्तारण करना चाहिए। सीबीआई (CBI) जांच की संभावना पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने खुद इस विषय को उठाया है, तो राज्य सरकार की सिफारिश या उच्च न्यायालय के आदेश पर किसी भी स्तर की निष्पक्ष जांच कराई जा सकती है। उन्होंने कसमें खाने और गोलमोल बातें करने को केवल चुनावी जुमला बताते हुए निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!