उत्तराखंड

लालकुआं में 23 अक्टूबर को निकलेगी कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, तहसील परिसर से होगा शुभारंभ  

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

लालकुआं (नैनीताल)। “सत्य, सेवा और समर्पण ही है कांग्रेस की पहचान” के संकल्प के साथ लालकुआं में 23 अक्टूबर को कांग्रेस की भव्य ‘न्याय यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा सुबह ठीक 11:00 बजे बुध बाजार स्थित तहसील परिसर (लालकुआं) से शुरू होगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग (नैनीताल) के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक विभाग कुमाऊं के राष्ट्रीय समन्वयक कुंदन सिंह मेहता (सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर) ने क्षेत्र की जनता से इस यात्रा में जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि बुध बाजार में आयोजित होने वाली इस न्याय यात्रा में सभी कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी एकजुट होकर तहसील से यात्रा का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

कुंदन सिंह मेहता ने समस्त सम्मानित क्षेत्रवासियों से विनम्र अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ‘न्याय यात्रा’ का हिस्सा बनें और अपनी सहभागिता से इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जनता की उपस्थिति ही संगठन का सबसे बड़ा संबल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!