उत्तराखंड

रेखा आर्य प्रकरण पर खष्टी बिष्ट का भाजपा सरकार पर हमला, बोलीं—मंत्री को ही न्याय नहीं तो आम जनता का क्या होगा?

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

हल्द्वानी काग्रेंस की वरिष्ठ नेत्री एवं महिला जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने प्रदेश की भाजपा सरकार जमकर हमला बोला है उन्होंने कहा कि सूबे में अपराध किस कदर हावी है और आमजन किस कदर हल्कान हो सकता है इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उत्तराखंड की वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य आज घरेलू हिंसा, शारीरिक हिंसा, जातिगत दुर्व्यवहार, धोखा धड़ी और बच्चों की हिफाजत को लेकर जानता के सम्मुख अपना दुख व्यक्त कर रही है। यह बात स्वयं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने सोशल मीडिया के मध्यम से अभिव्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को काबिज करने वाले सरकार अपनी मंत्री की तकलीफ़ में उसकी मदद करने को भी अक्षम है। बतौर एक महिला मुझे रेखा के साथ पूरी संवेदना है और उन पर हो रहे अत्याचार का मैं पुरजोर विरोध करती हूँ और यथा संभव सहायता की पेशकश भी करती हूँ।

परंतु मेरा प्रश्न है की रेखा के पति गिरधर लाल साहू के बिगड़े बोल और पूर्व में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए आख़िर सरकार ख़ामोश क्यों रही? रेखा भी एक पत्नी, माँ और सब से पहले एक महिला है। उनके घर पर चल रही सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के लिए उनकी पार्टी और सरकार ने सुरक्षा की दृष्टि से कोई कार्य क्यों नहीं किया?

आज अस्पताल में भर्ती रेखा शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना झेल रही है। मैं उनके स्वास्थ्य के लिए कामना करती हूँ तथा दोषियों के ख़िलाफ़ जल्द से जल्द करवाई की माँग करती हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!