उत्तराखंड

बेतालघाट के डंडेसारी में इन्दर पाल आर्य का भव्य स्वागत, कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

बेतालघाट के डंडेसारी में प्रदेश कांग्रेस सचिव इन्दर पाल आर्य का भव्य स्वागत”कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान, कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील।

रिपोर्ट गौरव गुप्ता।

नैनीताल बेतालघाट-उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं अनुसूचित जाति विभाग नैनीताल के जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का बेतालघाट क्षेत्र के ग्राम डंडेसारी में आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ईश्वरी लाल गोरखा के आवास पर हुआ, जहां सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने इन्दर पाल आर्य का गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना एकजुट होकर किया जाएगा।

बूथ स्तर की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत

इन्दर पाल आर्य समारोह को संबोधित करते हुए इन्दर पाल आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। मजबूत संगठन का निर्माण केवल पदों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, अनुशासन और जनता के साथ निरंतर जुड़ाव से होता है। प्रत्येक कार्यकर्ता को आपसी मतभेद भूलकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना होगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और समाज के सभी वर्गों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। गरीबों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की समस्याओं को उठाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की अपील की।

स्थानीय समस्याओं और संगठनात्मक तालमेल पर जोर

कार्यक्रम के दौरान बूथ ग्राम, ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने और स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर बल दिया गया। उपस्थित वक्ताओं ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और संगठनात्मक समन्वय को और बेहतर बनाने पर अपने विचार रखे।

ये रहे उपस्थित।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव पी. सी. गोरखा, प्रदेश सचिव एससी विभाग महेन्द्र कुमार आर्य, शिब्बू कुमार, प्रदेश सचिव, प्रकाश चन्द्र आर्य, ब्लॉक अध्यक्ष भुवन चन्द्र, नरेन्द्र कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य शान्ति देवी, पूर्व उपप्रधान प्रताप चन्द्र, जिला उपाध्यक्ष केशव आर्य, पूर्व प्रधान नत्थीराम, हल्द्वानी विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत, जन कल्याण समिति के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र आर्य तथा समाजसेवी विजय राज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!