राज्यपाल बनाए जाने के विरोध और अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर निकला कैंडल मार्च।

दुष्यंत गौतम के राज्यपाल बनाए जाने के विरोध और अंकिता भंडारी को न्याय की मांग को लेकर निकला कैंडल मार्च।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता।
लालकुआं कांग्रेस पार्टी एवं ‘इंडिया’ गठबंधन के नेतृत्व में आज शहीद स्मारक बिंदुखत्ता में एक विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान एक तरफ जहाँ दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने का कड़ा विरोध जताया गया, वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की गई।
कैंडल मार्च के माध्यम से वक्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष प्रकट किया और अंकिता भंडारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच व दोषियों को कठोर सजा दिए जाने की बात दोहराई। हाथों में मोमबत्तियां थामे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र मेंजुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रमुख रूप से उपस्थित गणमान्य लोग:
इधर विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, हेमवती नन्दन दुर्गापाल, कुंदन सिंह मेहता, नगर अध्यक्ष भुवन पांडे, पुष्कर दानू, मोहन कुढाई, प्रकाश कापड़ी, गुरदयाल सिंह मेहरा, गिरधर सिंह बम, भगवान सिंह धामी, रमेश कुमार, राधा दानू, उर्मिला धामी, भानु कब्डवाल, विजय सामंत व माले नेता भुवन जोशी, विमला पाल, किशन बघरी, पुष्कर दोगढया सहित दर्जनों स्थानीय लोग व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



