उत्तराखंड

लालकुआं में विधायक मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन धूमधाम से मना, 153 यूनिट रक्तदान और 200 से ज्यादा लोगों की स्वास्थ्य जांच

सेवा और सम्मान के बीच मना विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

लालकुआं विधानसभा में जगह-जगह हुए कार्यक्रम, हल्दूचौड़ में 153 यूनिट रक्तदान, लालकुआं में 200 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
यहाँ लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन सोमवार को सेवा और जनकल्याण के कार्यक्रमों के साथ मनाया गया।

लालकुआं से लेकर हल्दूचौड़, मोटाहल्दू, गोरापड़ाव, गोलापार, बिंदुखत्ता और चोरगलिया तक भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

लालकुआं के वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर पार्क में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। यहां आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक लोगों की जांच की गई और जरूरतमंदों को दवाइयां वितरित की गईं। इसके अलावा 100 से अधिक लोगों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए। वही कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की मौजूदगी रही।

हल्दूचौड़ में 153 यूनिट रक्तदान

हल्दूचौड़ रामलीला मैदान में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय उर्फ रोहित दुम्का के नेतृत्व में सेवा एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विशाल रक्तदान शिविर में 153 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच भी की गई। समाज कल्याण विभाग के सहयोग से दिव्यांगजनों के कार्ड बनाए गए, जबकि करीब 187 लोगों का टूल किट के लिए पंजीकरण कराया गया।

कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। स्थानीय कलाकारों ने भी गीतों के माध्यम से विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं की ओर से तैयार विशेष केक विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं के साथ काटा और सभी का आभार जताया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

अंतिम पायदान तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : बिष्ट

जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि समाज की अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। जरूरतमंद लोगों को उनका अधिकार मिले और वे सम्मान के साथ जीवन जी सकें, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना और जरूरतमंदों की मदद करना जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रंजन बरगली, विनीत अग्रवाल, सुरेश भट्ट, नवीन भट्ट, प्रताप बोरा, दिनेश खुल्बे, कमलनैन जोशी, अशोक पढ़ालनी, सरिता, हयात, राजकुमार, मनोज सहित ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के संयोजक हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का तथा सह-संयोजक अशोक पढ़ालनी और विनोद भट्ट रहे। वहीं बिंदुखत्ता और चोरगलिया मंडल में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!