ब्रेकिंग: यहां दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी कार! 1 की मौत एक घायल
ब्रेकिंग: बद्रीनाथ हाइवे पर दर्दनाक हादसा! पुल से नीचे खाई में गिरी कार! 1 की मौत दूसरा घायल

Breaking: Tragic accident here! The car fell into the ditch! 1 killed 1 injured
रिपोर्टर भगवान सिंह चमोली: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में सड़क दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं वहीं बद्रीनाथ हाइवे पर गौचर कर्णप्रयाग के बीच दर्दनाक सड़क हादसा, देहरादून से कर्णप्रयाग की ओर आ रही स्विफ्ट कार अनियंत्रित हो कर चटवापीपल पुल से नीचे खाई में जा गिरी।
ब्रेकिंग देहरादून: CM धामी से मिले राज्य के सांसद! इन विषयों पर चर्चा
इस दौरान घटना में वाहन में सवार दो लोगो में से एक की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायल को रेस्क्यू किय। घायल व्यक्ति को कर्णप्रयाग अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बड़ी ख़बर उत्तराखंड: यहां जिला कोर्ट के बाहर लड़की को लेकर दे दना दन
मृतक व्यक्ति पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी बताया जा रहा है। एसडीआरएफ ने मौके पर पहुचकर शव को रेस्क्यू कर पुलिस को सौंपा।
खबर अपडेट …
मंगलवार को देर रात्रि चौकी गौचर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक वाहन खाई में गिर गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।जानकारी के मुताबिक उक्त सूचना पर SDRF टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
ब्रेकिंग देहरादून: CM धामी से मिले राज्य के सांसद! इन विषयों पर चर्चा
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल लगभग 40 मीटर गहरी खाई में नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे जिसमें से एक व्यक्ति की मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी व दूसरा व्यक्ति घायल अवस्था में था।
बड़ी खबर: फर्जी CT स्कैन रिपोर्ट बनाने वाला डॉक्टर गिरफ्तार! ऐसे बनाता था रिपोर्ट
SDRF टीम द्वारा बिना वक़्त गवाए घायल को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ मुख्य मार्ग तक लाकर उचित उपचार हेतु एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। तदुपरांत घटना में मृत व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
जानकारी के मुताबिक वाहन गौचर से कर्णप्रयाग की ओर जा रहा था की अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।
वाहन संख्या :- UK11 7556
घायल का नाम :- विनोद
निवासी :- चमोली
मृतक का नाम :- प्रेम सिंह उम्र 58 वर्ष है।
निवासी :- चमोली