
Big news Uttarakhand! Earthquake tremors felt here! people out of homes
उत्तराखंड राज्य से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ देवभूमि के पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं।
UKSSSC में हुई भर्ती घोटाले! भ्रष्टाचार, बेरोजगारों की आर-पार की लड़ाई लड़ेगा UKD
शुक्रवार को उत्तराखंड में भूकंप के झटकों से फिर धरती डोली। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किया गए। जिले के थल, तेजम, नाचनी, बंगापानी,अस्कोट में इस दौरान लोग आनन फानन अपने घरों से बाहर निकल आये हैं।
विवाहिता ने सैन्यकर्मी पर लगाया दुष्कर्म व अश्लील वीडियो वायरल
हालांकि जान-माल को कोई नुकसान होने की खबर नहीं है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मैग्नीट्यूड मापी गई। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में पांच किमी की गहराई में था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
UKSSSC Paper Leak: STF ने 20वीं गिरफ्तारी! UP का जेई अरेस्ट
बताया जा रहा है कि झटका तेज था। क्षेत्र में हो रही वर्षा के बीच भूकंप से दहशत बनी है। कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फोन से एक दूसरे की कुलशक्षेम पूछने लगे। जहां बारिश से भूस्खलन से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं अब भूकंप से लोग दहशत में है।