देहरादून: बॉबी कटारिया के खिलाफ केस दर्ज! सरेआम सड़क पर..
जानिए क्या कहते हैं उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार..?

Dehradun: Case registered against Bobby Kataria! out on the road..
देहरादून: उत्तराखंड में यूट्यूब बॉबी कटारिया के खिलाफ डीजीपी अशोक कुमार का सख्त एक्शन,, बॉबी कटारिया ने सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकारा,, बॉबी कटारिया ने उत्तराखंड में सड़कों पर सरेआम शराब पीकर सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकार नी की कोशिश,, बॉबी कटारिया के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज,,
तो क्या सलमान खान जल्द करने वाले हैं शादी! कौन है ये हसीना..?
उत्तराखंड में सड़कों पर सरेआम शराब पीकर सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकारने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया के खिलाफ कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इतना ही नहीं उत्तराखंड पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 41A का नोटिस जारी किया है। साथ ही जल्द से जल्द पुलिस के सामने पेश होने की हिदायत दी है।
उत्तरकाशी: पहाड़ों में बारिश! कई मार्ग अवरुद्ध! मलबे में फंसी बस
गौर हो कि बीती रोज सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर बॉबी कटारिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ। जिसमें बॉबी कटारिया देहरादून-मसूरी रोड पर कुर्सी व टेबल लगाकर सरेआम शराब पीता नजर आ रहा है। साथ ही बुलेट से खतरनाक स्टंट भी कर रहा है।
उत्तराखंड: कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर अग्रिम आदेशों तक रोक
मामले की शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन बॉबी कटारिया ने उल्टा ही उत्तराखंड पुलिस (Uttarakhand police) को ललकार दिया। जिस पर अब पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए बॉबी कटारिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तरकाशी: आसमान से बरसी आफत! नदी में बहे ATM और दुकानें
वहीं, उत्तराखंड पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ देहरादून के थाना कैंट में बॉबी कटारिया के खिलाफ आईपीसी की धारा 290/510/336/342 और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत (Case Filed Against Bobby Kataria) किया है।
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में मौसम विभाग का येलो अलर्ट! रहिए सतर्क
इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि देवभूमि में इस तरह की अमर्यादित हरकत करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बॉबी कटारिया ने अमर्यादित हरकत कर पुलिस को भी ललकारा है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
लालकुआं: उप खनिज ढुलान में लगे एक व्यक्ति के दो वाहनों में फर्जीवाड़े का खुलासा! मुकदमा दर्ज
सोशल मीडिया में बॉबी कटारिया का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बॉबी कटारिया फ्लाइट में सिगरेट पीता नजर (Bobby Kataria Smoking Cigarette in Flight) आ रहा है। जिसे लोग यात्रियों की जान से खिलवाड़ बता रहे हैं।
बड़ी ख़बर: UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड सचिवालय में तैनात निजी सचिव गिरफ्तार
ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर हवाई जहाज में सिक्योरिटी के बावजूद कैसे लाइटर और सिगरेट पहुंच गया? वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जांच के आदेश दिए हैं।
सोशल मीडिया पर बॉबी कटारिया नामक युवक द्वारा सड़क पर अतिक्रमण कर खुले में शराब पीने संबंधी वायरल वीडियो का श्री Ashok Kumar IPS, DGP Sir द्वारा संज्ञान लेने के बाद #UttarakhandPolice ने बॉबी कटारिया के विरुद्ध 290/510/336/342 IPC व 67 IT Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है। pic.twitter.com/DJ4xOadw6q
— Uttarakhand Police (@uttarakhandcops) August 11, 2022
उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार (Uttarakhand DGP Ashok Kumar) ने बताया कि उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों और गंगा किनारे जैसे स्थानों पर नशा करना, छेड़छाड़ व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ ऑपरेशन मर्यादा (Operation Maryada in Uttarakhand) जारी है। बॉबी कटारिया ने अराजकता फैलाई है। साथ ही पुलिस को भी निशाने पर लिया है। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कौन हैं बॉबी कटारिया..?
बॉबी कटारिया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, वह हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला है। इंस्टाग्राम पर उसके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं। बॉडी बिल्डिंग का शौक रखने वाला कटारिया खुद को सोशल वर्कर बताता है। कटारिया गुरुग्राम के बसई गांव का है और सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहता है। उसका असली नाम बलवंत कटारिया है।