उत्तराखंडराजनीति

ब्रेकिंग उत्तराखंड: नई सरकार में राज्यमंत्री बनाने का सिलसिला शुरू! आदेश

देहरादून: उत्तराखंड में राज्य मंत्रियों के बनने का सिलसिला शुरू हो गया है और इसी क्रम में पहली ताजपोशी शाहिद अहमद की हुई है। जी हां देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां धामी सरकार ने आपने दूसरे कार्यकाल में यह पहली राजनैतिक नियुक्ति की है। जिसमें सीएम धामी ने शाहीद अमहद को उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 ब्रेकिंग: बदला गया नेहरू कॉलोनी पुलिस चौकी का नाम! जानें क्या रखा?

जानकारी के अनुसार देर शाम देहरादून में तेगबहादुर निवासी शाहीद अहमद को उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम में उपध्याक्ष नियुक्त किया गया है। जिसके लिए प्रमुख सचिव एल फैनई की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है। शाहिद अहमद को उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण तथा वक्फ विकास निगम के उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता व संगठन के लोग शाहिद अहमद संबंधी किसी भी नाम से परिचित नहीं है। प्रमुख सचिव के जारी आदेशों में शाहिद का नाम पूरी तरह स्पष्ट है। सूत्रों की माने तो अब और भी दायित्व धारियों की सूची जल्द ही जारी होने वाली है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button