उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022
नितिन गोला को मिली कांग्रेस संगठन में बड़ी जिम्मेदारी

डोईवाला (आशीष यादव) :- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुमोदन पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वी पाल सिंह चौहान ने डोईवाला निवासी नितिन गोला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है बता दें नितिन गोला लंबे समय से कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं। वहीं नितिन गोला एनएसयूआई यूथ कांग्रेस के नेता भी रहे हैं नितिन गोला को यह जिम्मेदारी मिलने से डोईवाला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष है। वही नितिन गोला को जिम्मेदारी मिलने पर अनीस कुरैशी,अजय सैनी,अब्दुल कादिर, संगीता तोमर,रहमान भुट्टो नागेंद्र नागी, रंजीत बॉबी आदि ने हर्ष व्यक्त किया।