उत्तराखंडराजनीति

उत्तराखंड से बड़ी ख़बर: हरक सिंह रावत मंत्रीमंडल से बर्खास्‍त

उत्‍तराखंड के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने छह साल के लिए बर्खास्‍त कर दिया है। चुनावों की तारीखों के एलान के बाद टिकटों को लेकर नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने सामने आने लगी है। ताजा मामला उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत से जुड़ा हुआ है। हरक सिंह रावत को पार्टी विरोधी बयानों के लिए मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है।

ब्रेकिंग: BJP विधायक ‘काऊ’ को लेकर नया अपडेट! जानें क्या बोले.?

बताया जा रहा है कि हरक सिंह रावत लैंसडौन, यमकेश्‍वर और केदारनाथ तीनों जगह से टिकट की मांग कर रहे थे। हरक रविवार को दिल्‍ली गए थे और उनके कांग्रेस में जाने की भी चर्चा चल रही थी। लेकिन गुरुवार देर रात को पार्टी ने उन्‍हें छह साल के लिए बर्खास्‍त कर दिया। साथ ही कैबिनेट से भी बर्खास्‍त कर दिया है।

ब्रेकिंग: हल्द्वानी में BJP जिला अध्यक्ष को निर्वाचन आयोग ने भेजा नोटिस

हरक सिंह रावत बीते डेढ़ महीने से विभिन्‍न मंचों के जरिए पार्टी से नाराजगी जाहिर कर रहे थे। पहले भी कई बार भाजपा ने उन्‍हें मनाने का प्रयास किया। लेकिन दिल्‍ली में पहुंचने के बाद गुरुवार देर रात को उन्‍हें भाजपा ने बर्खास्‍त कर दिया। बताया जा रहा कि वह अपने पुत्रवधू के लिए टिकट की मांग कर रहे थे, जिस पर उनकी मांग को स्‍वीकार नहीं किया।

BJP ब्रेकिंग: इन सीटों पर स्थिति साफ! इनके टिकट पर चल सकती है कैंची

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोर ग्रुप की मीटिंग में ये फैसला लिया. हरक सिंह रावत ने पार्टी से दो टिकट मांगे थे, पार्टी ने टिकट देने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद पार्टी विरोधी बयानों को लेकर हरक सिंह रावत चर्चा में आ गए थे। पार्टी विरोधी बयानों के चलते हरक सिंह रावत पर ये एक्शन हुआ है।

ब्रेकिंग उत्तराखंड: अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे स्कूल! देखिए आदेश

दरअसल हरक सिंह रावत कोर ग्रुप की मीटिंग में भी नहीं पहुंचे थे हरक सिंह की नाराजगी दो टिकटों को लेकर थी। उत्तराखंड कोर ग्रुप की बैठक में सभी 70 सीटों पर चर्चा हुई है। कोर ग्रुप का सदस्य होने के बावजूद भी हरक सिंह मीटिंग में नहीं आए जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि हरक सिंह नाराज हैं।

COVID-19 के New Variant Omicron को लेकर नई SOP जारी

दरअसल हरक सिंह लैंसडाउन से अपनी पुत्र वधू अनुकृति गुसाईं के लिए टिकट की पैरवी कर रहे थे मगर लैंसडाउन से विधायक दिलीप रावत इसके विरोध में थे। इसके साथ ही भाजपा संगठन भी हरक सिंह नाराज थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button