
रिपोर्ट दीपक जोशी: जागेश्वर विधानसभा के भाजपा नेता सुभाष पांडे द्वारा पीपली , चौराखान, बाराकोट ,बक्सवाड आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया साथ में क्षेत्रवासियों व अपने कार्यकरताओं के साथ बाराकोट ग्राम में ग्रामीण जनों के साथ बैठक की साथ ही उनकी समस्याएं जानी एवं सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर त्वरित कार्यवाही हेतु समाधान करने को कहा।
ब्रेकिंग: कर्मचारियों-अधिकारियों के अवकाश पर अग्रिम आदेश तक रोक
जनता को अपनी लोकप्रिय सरकार द्वारा जनहित में लागू योजनाओं की जानकारी देकर आगामी २०२२ के विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ देने की अपील की तत्पश्चात केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों की विकास नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उनका पार्टी में स्वागत व अभिनन्दन किया।
ब्रेकिंग: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में फिर हुए ट्रांसफर! देखिए सूची
भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख लमगडा विक्रम बगडवाल ,मंडल उपाध्यक्ष कुन्दन नगरकोटी ,उपा० केशव राम , मंडल महामंत्री भैरव शर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश बोरा ,हयात धोनी ,कुन्दन बिष्ट गंगा भट्ट ,बची सिंह बिष्ट ,पूर्व प्रधान जगदीश राम ,चन्दन शर्मा ,प्रकाश जोशी ,प्रताप सिंह दीवान राम ,महेश राम ,आदि ऱहे ।