नवीन चंद्र दुम्का का विपक्ष पर हमला: बोले- एसआईआर को लेकर मतदाताओं को गुमराह कर रहे विपक्षी दल

रिपोर्टर गौरव गुप्ता
लालकुआँ में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का ने विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी दल एसआईआर के मुद्दे पर राज्य के मतदाताओं को दिग्भ्रमित और गुमराह कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रहे है।
उन्होंने कहा कि शुरुआत में एसआईआर को लेकर कुछ आशंकाएं जरूर थीं, लेकिन राज्य सरकार, सरकारी मशीनरी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर इसे सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक कर इस प्रक्रिया में उनकी सहायता भी की गई।
उन्होंने दावा किया कि अब तक 80 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और इस दौरान आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है।
वोट कटने के दावों पर स्पष्टीकरण देते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत केवल उन्हीं लोगों के नाम हटाए गए हैं, जिनके नाम दो अलग-अलग स्थानों पर दर्ज थे। जिन मतदाताओं का केवल एक ही स्थान पर वैध वोट था उनके वोट सुरक्षित हैं और किसी का भी वैध मताधिकार प्रभावित नहीं हुआ है।
उन्होंने लोगों से किसी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील है।



