उत्तर प्रदेश

सीबीगंज में सनसनीखेज वारदात, लापता युवक का जंगल में मिला गोलियों से छलनी शव

बरेली: सीबीगंज में सनसनीखेज वारदात, लापता युवक का जंगल में मिला गोलियों से छलनी शव

बरेली | 14 नवंबर 2026 — उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली और सनसनीखेज घटना सामने आई है।

रिपोर्टर ईश्वरी प्रसाद पत्रकार

यहाँ के बादशाह नगर गांव के रहने वाले एक 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का खून से लथपथ शव इलाहाबाद बैंक के सामने वाले जंगल से बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

कल शाम से था लापता: सीबीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बादशाह नगर निवासी भूपराम मौर्य के बेटे मिथुन मौर्य (उम्र लगभग 21 वर्ष) कल शाम (13 नवंबर 2026) से अचानक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। परिजनों ने रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

https://www.instagram.com/reel/DfjBzh0twJs/?psln=YWF0aHU1a3hjeXhq

जंगल में मिला शव: आज सुबह ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि इलाहाबाद बैंक के पास स्थित जंगल में एक शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शिनाख्त मिथुन मौर्य के रूप में की। मृतक के सिर में गोली लगी हुई थी, जिससे यह स्पष्ट है कि उसकी बेहद निर्मम तरीके से हत्या की गई है।

मृतक मिथुन सीबीगंज क्षेत्र में ही स्थित चक्र मिश्रा हॉस्पिटल में एक प्राइवेट नौकरी करता था।

घटना की सूचना मिलते ही सीबीगंज थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। एस.पी. बरेली सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर गहनता से साक्ष्य जुटाए।
शुरुआती जांच-पड़ताल में सामने आया है कि फिलहाल परिवार वालों की तरफ से किसी के खिलाफ कोई पुरानी रंजिश या नामजद तहरीर नहीं दी गई है। मृतक के परिवार में इस अचानक हुई घटना से कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई व गहन जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!