उत्तर प्रदेश

दैनिक जागरण की ‘डांडिया नाइट’ में बिखरी सांस्कृतिक छटा, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के संग झूम उठे बरेलीवासी

दैनिक जागरण की ‘डांडिया नाइट’ में बिखरी सांस्कृतिक छटा, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के संग झूम उठे बरेलीवासी

बरेली (रिपोर्टर: सतेन्द्र प्रताप सिंह)।

नवरात्रि के पावन पर्व पर दैनिक जागरण द्वारा स्थानीय स्पर्श लॉन में भव्य ‘डांडिया नाइट’ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की सहभागिता से यह सांस्कृतिक महोत्सव बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने अपनी पूरी टीम के साथ कार्यक्रम में शिरकत की।

दैनिक जागरण की इस पहल की सराहना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने कहा, “ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज के लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। ये न केवल आपसी प्रेम व सौहार्द बढ़ाते हैं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपराओं को प्रोत्साहित करने का भी अवसर प्रदान करते हैं।”

सांस्कृतिक संध्या में एंकर पूजा चौहान, के. बलिया और डीजे सुरजीत ने अपने शानदार संचालन व संगीत से समां बांध दिया। पारंपरिक परिधानों में सजे डांडिया प्रेमियों ने भक्ति और गरबा गीतों की धुनों पर जमकर डांडिया रास किया, जिससे पूरा स्पर्श लॉन भक्तिमय और उत्सव के रंग में डूब गया।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा और राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया के साथ संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक जे.आर. गुप्ता, सदस्य रामकिशोर, रश्मि अग्रवाल, रिंकी सैनी, कल्पना, चंचल गंगवार, दैनिक जागरण की टीम और भारी संख्या में शहर के डांडिया प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!