उत्तराखंड

2027 की जंग, भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

2027 की जंग, भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार

देहरादून, उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के नए प्रभारी राम माधव और सह-प्रभारियों के उत्तराखंड दौरे के बीच कांग्रेस के तंज पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने पलटवार किया है। खजान दास ने कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि कांग्रेस को चुनावी माहौल में अपनी स्थिति को लेकर बौखलाहट है। उन्होंने दावा किया कि 2027 का चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा लड़ेगी और जनता का आशीर्वाद पार्टी को मिलेगा।

भाजपा के नए प्रभारी और सह-प्रभारियों के उत्तराखंड पहुंचने के साथ ही संगठन में 2027 चुनाव को लेकर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी बीच कांग्रेस के हमलों पर भाजपा ने पलटवार किया है। कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और इसी वजह से वह नए-नए मुद्दे उठाकर माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

खजान दास ने कहा कि भाजपा 2027 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ेगी और उन्होंने राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।

खजान दास, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!