उत्तराखंड

हल्द्वानी : पंचायतों की समस्याएं कांग्रेस के घोषणा पत्र में होंगी शामिल…

पंचायतों की समस्याएं कांग्रेस के घोषणा पत्र में होंगी शामिल

हल्द्वानी के स्वराज आश्रम में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं पर्यवेक्षक विजय पांडेय और पर्यवेक्षक सौरव त्यागी ने पंचायतों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेशभर की पंचायतों की प्रमुख समस्याओं को अपने आगामी घोषणा पत्र में शामिल करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय संयोजक विजय पांडेय ने कहा कि पंचायतें लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई हैं, लेकिन आज उन्हें कई बुनियादी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज को अपने घोषणा पत्र में जगह देगी, ताकि सत्ता में आने पर उनके हितों से जुड़े वादों को पूरा किया जा सके वहीं संगठन की महानगर अध्यक्ष राधा आर्या ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब, किसानों, महिलाओं और आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य पंचायतों को अधिक अधिकार और संसाधन उपलब्ध कराना है, जिससे गांवों का समग्र विकास हो सके इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष मनोज बिष्ट, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं एससी विभाग नैनीताल के जिलाध्यक्ष इंदर पाल आर्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में पंचायतों को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को लेकर कांग्रेस की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!