इंटरनेशनल

केरल की बेटी लिज मैजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, अब विश्व मंच पर दिखेगा भारत का जलवा

कौन हैं लिज? जीता मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब; दुनिया के सबसे बड़े पेजेंट में कर चुकीं भारत का प्रतिनिधित्व

Who Is Liz Mejo? केरल की लिज मैजो को मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब मिला है। वह टॉप-5 फाइनलिस्ट तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की सुंदरियों में एक थीं। आइए जानते हैं लिज मैजो कौन हैं?

रविवार की रात को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के विजेता को लेकर काफी गहमागहमी रही। रात करीब 2.50 बजे केरल की कैजिया लिज मैजो मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता बनीं। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 प्रतियोगिता में 53 सुंदरियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखी। टॉप-5 फाइलिस्ट में वैष्णवी, तेजस्विनी श्रीवास्तव, लिज मैजो, अनुश्री सतवालेकर और अनुभा वशिष्ठ शामिल रहीं। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि विजेता लिज मैजो हैं।

कौन हैं लिज मैजो?
19 साल की केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब हासिल किया है।
वह लॉ की छात्रा, मॉडल और क्लासिकल डांसर हैं।
लिज मैजो ने साल 2026 में ही ‘मिस यूनिवर्स केरल 2026’ का खिताब अपने नाम किया था।
यह खिताब जीतने वाली वह केरल की सबसे उम्र की लड़की थीं।

साल 2025 में लिज मैजो ‘मिस टीन इंटरनेशनल 2025’ की फर्स्ट रनर अप रही थीं।

यह भी देखें 👇

https://www.instagram.com/reel/DbXsEaSTs8n/?igsi=MTIxZ2N4bDFvbXRjNg==

कौन हैं लिज के माता-पिता?
लिज, मेजो अब्राहम और सुजा मेजो की बेटी हैं। वह बेंगलुरु में लॉ की पढ़ाई कर रही हैं और फिलहाल कोच्चि में रहती हैं। लिज ने पहले ‘मिस टीन इंडिया’ का भी खिताब जीता था। इसके बाद वह दुनिया के सबसे बड़े टीन ब्यूटी पेजेंट में से एक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

https://www.instagram.com/reel/DbsE140zz3m/?igsi=bTYyYThnYThnM2tz

सोशल मीडिया पर कितने हैं फॉलोअर्स?
लिज मैजो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर 394 लोगों को फॉलो करती हैं। जबकि उन्हें 39 हजार लोग फॉलो करते हैं।

यह भी देखें 👇 

https://www.instagram.com/missuupdates/?utm_source=ig_embed&ig_rid=AEZKlpfODOMx8ZvghVDY0fY

लिज मैजो मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास के बारे में खुलकर बात करती हैं।

जयपुर में हुआ कार्यक्रम
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता का एलान रात करीब 2.50 बजे किया गया। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मनिका विश्वकर्मा ने केरल की विजेता को क्राउन पहनाया।

बीके
तमिलनाडु की वैष्णवी फर्स्ट रनर अप रहीं।
दूसरी रनर अप अनुश्री सतवालेकर- गुजरात।
तीसरी रनर अप- तेजस्विनी श्रीवास्तव- महाराष्ट्र।
चौथी रनर अप- अनुभा वशिष्ठ- उत्तराखंड

ये सेलेब्स भी हुए शामिल
इस प्रतियोगिता को जीतने वाली ब्यूटी क्वीन इस साल के आखिर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेंगी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के जज पैनल में अभिनेत्री सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला शामिल हैं। जज पैनल में फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर समेत कई अन्य लोग भी शामिल हैं। गौरतलब है कि सुष्मिता ने साल 1994 में वैश्विक खिताब मिस यूनिवर्स अपने नाम किया था। सेलिना जेटली ने 2001 और उर्वशी रौतेला ने 2015 में मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!