उत्तराखंड

ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के पदों से हटने का ऐलान

ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा फैसला, कांग्रेस के पदों से हटने का ऐलान

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने ED की कार्रवाई के बाद कांग्रेस के संगठनात्मक पदों से हटने की इच्छा जाहिर की है। रावत ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी और कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) में अपने पदों से हटने की बात कही है।

ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD से जुड़े मामले में देहरादून समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान नकदी, सोना और लग्जरी घड़ियां बरामद होने की जानकारी सामने आई है। जांच के दायरे में UKSSSC से जुड़े तत्कालीन अधिकारी, परीक्षा नियंत्रक, OMR शीट प्रोसेसिंग से जुड़ी निजी कंप्यूटर एजेंसी और कथित बिचौलिये भी बताए जा रहे हैं।

मामले पर हरीश रावत ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। उन्होंने कहा कि अगर भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की गड़बड़ी के प्रमाण मिलते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

रावत ने यह भी कहा कि अगर इस पूरे मामले में उनकी ओर से कोई गलती हुई है तो वह उत्तराखंड की जनता से माफी मांगने के लिए तैयार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई कमजोर नहीं होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!