ओंकारेश्वर भट्टेश्वर वार्ड की महिला मंगल दल द्वारा नगर पंचायत ऊखीमठ में आवारा पशुओं को लेकर किया गया धरना प्रदर्शन उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

हरीश चन्द्र ऊखीमठ
मंगलवार को नगर पंचायत ऊखीमठ की औकारेश्वर वार्ड व भट्टेश्वर वार्ड की महिला मंगल दल की महिलाओं द्वारा नगर पंचायत ऊखीमठ में आवारा पशुओं को लेकर तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया गया वहीं नगर पंचायत ऊखीमठ में आवारा पशुओं की गम्भीर समस्या के समाधान करने के लिए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में यह दर्शाया गया कि नगर पंचायत ऊखीमठ के ओंकारेश्वर वार्ड व भट्टेश्वर वार्ड में विगत कई दिनों से आवारा पशुओं का आंतग मचा हुआ है जिससे उनके खेत में धान फसले बर्वाद हो गई है।
साथ ही उनको आवारा पशुओं के आंतग से खेतों में घरों में भारी नुक़सान हो गया है। दोनों वार्ड की महिला मंगल दल की महिलाओं द्वारा यह भी बताया गया कि 23 मार्च को भी इसी समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी ऊखीमठ को पहले भी ज्ञापन दिया था पर इस समस्या पर कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।
महिलाओं द्वारा यह ज्ञापन में बताया गया कि अगर अभी नगर पंचायत ऊखीमठ में आवारा पशुओं की समस्या का दो दिन के अंदर समाधान नहीं किया गया तो उनके द्वारा 2 अप्रैल को भारत सेवा आश्रम में चक्काजाम लगाया जाएगा।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धरवाण तहसीलदार रमेश सिंह भी मौके पर उपस्थित रही इस दौरान सुरेशी देवी, सविता देवी, विसाम्बरी देवी, नीमा देवी, कुसुम देवी, सरिता देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी, प्रमिला, रंजू, इन्दू, नर्मदा, सम्पति, पंचमी, गीता, रीता, सरोज, गायत्री, सुमन, सर्वेश्वरी देवी समैत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।




