उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिजियोथेरेपी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन

रिपोर्ट रजत पांडे।

उत्तराखंड में फिजियोथेरेपी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन

सरकारी स्वास्थ्य तंत्र में रिहैबिलिटेशन सेवाओं के विस्तार पर दिया गया जोर

देहरादून।

उत्तराखंड एसोसिएशन ऑफ़ फिजियोथेरेपिस्ट के प्रतिनिधि मंडल ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल जी को राज्य में फिजियोथेरेपी सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

परिषद में प्रतिनिधित्व और सेवाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर

ज्ञापन में यह अनुरोध किया गया कि प्रस्तावित State Allied & Healthcare Professional Council का जल्दी गठन किया जाए ।

जिला स्तर तक सेवाओं की अनिवार्य उपलब्धता का सुझाव

प्रतिनिधि मंडल ने सुझाव दिया कि राज्य के सभी जिला अस्पतालों, उप-जिला अस्पतालों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्तर पर फिजियोथेरेपी सेवाओं की चरणबद्ध एवं अनिवार्य स्थापना की जाए, ताकि आम जनता को नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण रिहैबिलिटेशन सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

फिजियोथेरेपिस्ट की संख्या बढ़ाने पर भी दिया गया बल

ज्ञापन में यह भी निवेदन किया गया कि राज्य में बढ़ती स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए फिजियोथेरेपिस्ट के नए पदों का सृजन कर पारदर्शी एवं समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष डा सुशील कुमार त्यागी उपाध्यक्ष डा भारत महरा डा वसुधा डा जेके मिश्रा डा योगेश डांगवाल डा प्रदीप सेमवाल डा राजेंद्र यादव ने स्वास्थ्य मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button