भारत सेवा आश्रम में आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग कोटी रूद्र महायाग यज्ञमाला का पूर्णाहुति के साथ हुआ 9 दिवसीय महा यज्ञ का समापन

भारत सेवा आश्रम में आयोजित द्वादश ज्योतिर्लिंग कोटी रूद्र महायाग यज्ञमाला का पूर्णाहुति के साथ हुआ 9 दिवसीय महा यज्ञ का समापन
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर है रूद्रप्रयाग जिले व ऊखीमठ ब्लॉक से आपको बता दें कि द्वादश ज्योतिर्लिंग कोटी रूद्र महायाग यज्ञमाला श्री केदारनाथ धाम के पंच गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के नजदीक भारत सेवा आश्रम में अति रूद्र महायाग यज्ञमाला का 9 दिवसीय यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ शुक्रवार को महा यज्ञ का समापन किया गया।
वहीं शास्त्री पथिक ने बताया कि यह महायाग यज्ञमाला द्वादश ज्योतिर्लिंग कोटी रूद्र महायाग 19 फरवरी से शुरू किया गया था जो कि शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन हो गया है।
इस महायज्ञ करने का एक ही मकसद था कि सत्य सनातन धर्म के समस्त देशवासियों के समस्त पशुपंग की जीव मात्रा का कल्याण हेतु से कलिकाल में पहली बार कोटी रूद्र महायाग यज्ञमाला का आयोजन किया गया उन्होंने बताया कि ये जो जाम नगर से हषद भाई व्यास ने पूरे द्वादश ज्योतिर्लिंग कोटी रूद्र महायाग यज्ञमाला का आयोजन सभी का कल्याण हेतु से किया गया था।
साथ ही ऊखीमठ के स्थान 11 पण्डित और सभी यजमान श्री केदारनाथ धाम का यगन का लाभ भी लिया आचार्य रोहित पांडिया, उपा चार्य मयंक व्यास, सह आचार्य पथिक भाई के द्वारा पूरा महायाग यज्ञमाला का पूजा यगन का आयोजन किया गया व प्रबंधक रशमिन भाई मजेठिया, रिधिका मजेठिया द्वारा गुजरात से सभी यजमान के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग कोटी रूद्र महायाग यज्ञमाला का सह आयोजन किया गया।
वहीं द्वादश ज्योतिर्लिंग कोटी रूद्र महायाग यज्ञमाला मे क्षेत्रीय भक्तजनों ने भी दर्शनों की आहुति की 9 दिवसीय द्वादश ज्योतिर्लिंग कोटी रूद्र महायाग यज्ञमाला मे सैंकडों भक्तजनों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर द्वादश ज्योतिर्लिंग कोटी रूद्र महायाग यज्ञमाला मे गुजरात के सारे भक्तजनों द्वारा भी महायाग यज्ञमाला मे शामिल रहे इस अवसर पर महायाग यज्ञमाला द्वादश ज्योतिर्लिंग कोटी रूद्र महायाग मे शास्त्री पथिक, शास्त्री रोहित पांडिया, मयंक व्यास, मुख्य प्रबंधक रशमेन मजेठिया, रिधिका मजेठिया पण्डित व समस्त भक्तजन मौजूद रहे।










