उत्तराखंड

लालकुआँ नगर पंचायत में ‘अलाव’ पर उठे सवाल, एक दिन में 183 कुंतल लकड़ी खरीद का दावा!

लालकुआँ नगर पंचायत में ‘अलाव’ पर उठे सवाल, एक दिन में 183 कुंतल लकड़ी खरीद का दावा!

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ (नैनीताल)। नगर पंचायत लालकुआँ एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। इस बार मामला सर्दियों में जलाए जाने वाले अलाव के लिए लकड़ी खरीद से जुड़ा है। सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

वार्ड नंबर चार निवासी समाजसेवी मो. सरफराज द्वारा वर्ष 2025-26 में कराए गए निर्माण कार्यों और अलाव व्यवस्था से संबंधित छह बिंदुओं पर सूचना मांगी गई थी। उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में दर्शाया गया है कि नगर पंचायत ने एक ही दिन में 183 कुंतल लकड़ी की खरीद की। संबंधित तौल पर्ची की प्रति भी आवेदक को प्रदान की गई है।

खरीद पर उठे सवाल!

दस्तावेजों में दर्ज इस भारी मात्रा को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर इतनी लकड़ी के उपयोग के स्पष्ट प्रमाण नजर नहीं आए। लोगों का सवाल है कि एक ही दिन में इतनी बड़ी मात्रा में लकड़ी किस आवश्यकता और किस प्रक्रिया के तहत खरीदी गई?

कुछ स्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई है कि मामले में अनियमितता हो सकती है। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

जनप्रतिनिधियों की प्रतिक्रिया!

नगर पंचायत के कुछ निर्वाचित सभासदों ने भी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि खर्चों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और यदि कोई अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

प्रशासन की चुप्पी!

इस संबंध में नगर पंचायत प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। नागरिकों की मांग है कि 183 कुंतल लकड़ी के भंडारण, वितरण और उपयोग का स्पष्ट विवरण सार्वजनिक किया जाए तथा पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए।

फिलहाल, मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इन आरोपों पर क्या कदम उठाता है और क्या पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button