उत्तराखंड

लालकुआँ नगर पंचायत में भेदभाव का सनसनी खेज मामला उजागर। पूर्व चेयरमैन लालचंद्र ने जताई कड़ी आपत्ति

लालकुआँ नगर पंचायत में भेदभाव का सनसनी खेज मामला उजागर। पूर्व चेयरमैन लालचंद्र ने जताई कड़ी आपत्ति।

लालकुआँ नगर पंचायत कार्यालय में दलित चेयरमैन लालचंद सिंह की फोटो न लगाकर एक बार फिर जातिगत भेदभाव का शर्मनाक चेहरा सामने आया है। जबकि कार्यालय में अन्य पूर्व चेयरमैनों की तस्वीरें लगी हुई हैं। इस चयनात्मक रवैये को दलित समाज ने खुला अपमान और संविधान में प्रदत्त समानता के अधिकारों का उल्लंघन बताया है।

घटना से दलित समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। सामाजिक संगठनों ने इसे लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की भावना पर सीधा प्रहार बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों का कहना है कि जनता द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय और अस्वीकार्य है।

मामले की शिकायत उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग से की जा चुकी है। आयोग ने संज्ञान लेते हुए प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष खीमचंद्र आर्य ने कहा कि जातिवादी मानसिकता के चलते एक निर्वाचित दलित चेयरमैन की फोटो नगर पंचायत कार्यालय में न लगाना घोर निंदनीय है। यह सीधे-सीधे दलित समाज के सम्मान पर चोट है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिलाधिकारी से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

उधर, पूर्व चेयरमैन लालचंद सिंह ने भी मामले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कृत्य व्यक्तिगत अपमान नहीं बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल फोटो लगाए जाने और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button