हरीश रावत की सियासत में वापसी पर विनोद चमोली का तंज, बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’
“सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चली” – चमोली
देहरादून, स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण तीन महीने बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सियासत में वापसी की है। वापसी से पहले वह मंदिरो के दर्शन भी करते नज़र आ रहे है। हालांकि हरिश रावत की वापसी ऐसे समय में हुई है जब उनके सहयोगी पर ED की कार्यवाही की चर्चा थमने का नाम नही ले रही हैं। इसी के चलते भाजपा विधायक विनोद चमोली ने हरिश रावत पर तंज कसा है।
विनोद चमोली ने हरीश रावत को लेकर कहा सौ चूहे खा के बिल्ली हज को चलीं। विधायक विनोद चमोली ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने देख लिया है कि हरीश रावत के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था और वही कारण था कि कांग्रेस टूटी और लगातार दो बार बीजेपी की सरकार बनी।
उन्होंने कहा कि अब भी उनके कार्यकाल की कड़ियां खुल रही हैं।विधायक चमोली ने ED प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि जिस तरह छापेमारी में इतना पैसा, विदेशी मुद्रा और आय से अधिक संपत्ति के मामले सामने आए हैं, उससे हरीश रावत खुद गिल्टी दिखाई पड़ते हैं। अब वो चाहे कितने भी मंदिर चले जाएं, पाप करने के बाद पश्चाताप के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं है। कांग्रेस को जितना डैमेज करना था, वो कर चुके हैं।
बाइट – विनोद चमोली, विधायक, भाजपा



