उत्तराखंड

गंभीर बीमारी से जूझ रहे नेमचंद्र की मदद को आगे आए समाजसेवी शुभम अंडोला, 11 हजार रुपये की नगद आर्थिक सहायता दी”क्षेत्रवासियों से मदद की अपील

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआं

लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत घोड़ानाला स्थित वर्मा कॉलोनी निवासी नेमचंद्र पिछले करीब दो वर्षों से गंभीर बीमारी के चलते बिस्तर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। पेशे से पुताई का काम करने वाले नेमचंद्र के दुर्घटनाग्रस्त होकर छत से गिरने के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में एकमात्र कमाने वाले सदस्य के बीमार होने के बाद अब परिवार के आगे रोजी-रोटी और बच्चों की पढ़ाई का गहरा संकट खड़ा हो गया है।

नेमचंद्र की पत्नी मजदूरी करके किसी तरह चार बच्चों (तीन बेटियां और एक बेटा) तथा बुजुर्ग परिजनों का पालन-पोषण कर रही हैं। इलाज, दवाइयों और घर के खर्चों के चलते परिवार ने अपनी जमा-पूंजी के साथ-साथ जेवर और जमीन तक बेच दी है, फिर भी इलाज का भारी खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।

इधर सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार की व्यथा और वीडियो वायरल होने के बाद हल्दूचौड निवासी समाजसेवी शुभम अंडोला तुरंत मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने ‘हीरा एंड टी चैरिटेबल ट्रस्ट’ की ओर से पीड़ित परिवार को 11,000 रुपये की नगद आर्थिक सहायता प्रदान की।

शुभम अंडोला ने सभी क्षेत्रवासियों और भामाशाहों से अपील की है कि वे इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवार की संभव मदद के लिए आगे आएँ। पीड़ित परिवार की बेटी और पत्नी ने भी समाज से इलाज व पढ़ाई-लिखाई में सहयोग की गुहार लगाई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!