उत्तराखंड

लालकुआं में गणेश महोत्सव की धूम, हांडी फोड़ प्रतियोगिता में बोरा इलेवन ने मारी बाजी

लालकुआँ में गणेश महोत्सव की धूम, बोरा इलेवन ने जीती हांडी फोड़ प्रतियोगिता “आज होगें ये कार्यक्रम।

लालकुआं, के अंबेडकर नगर वार्ड नम्बर एक में आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव में रंगारग कार्यक्रमों की धूम रही, वहीं भगवान गणेश महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन बतौर अतिथि पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुंदन सिंह मेहता,युवा नेता शंकर जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी रवि शंकर तिवारी और व्यापार मंडल लालकुआं की महिला उपाध्यक्ष मीना रावत ने भगवान गणेश की आरती कर क्षेत्रवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी।

https://www.instagram.com/reel/DdiqgcbTB_Y/?stkn=NTFqZ3g2MmtkcjE2

वही कार्यक्रम का शुभारंभ होली होली ट्रिनिटी पब्लिक सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने गणेश वंदना एवं शिव तांडव के साथ किया। जिसके बाद स्थानीय बच्चों ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती की झांकियों में डांस किया।

बताते चले कि लालकुआं के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक में आयोजित चार दिवसीय गणेश महोत्सव के दूसरे दिन खेली गई हांडी फोड़ प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुंदन सिंह मेहता,वरिष्ठ व्यापरी रविशंकर तिवारी, कांग्रेस नेता शंकर जोशी , व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्षा मीना रावत,समाजसेवी कुंदन कनवाल ने  गणेश की आरती कर हांडी फोड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई। जिसके बाद होली ट्रिनिटी पब्लिक सेकंडरी स्कूल के बच्चों ने कुमाऊँनी गीतों पर नित्य कर लोगों का दिल जीत लिया।

वही उनके साथ आये अन्य कलाकारों ने कई कुमाऊँनी गीतों पर अपनी सुंदर प्रस्तुति दी।
जिसके बाद लालकुआं के गांधी नगर की बोरा इलेवन और अम्बेडकर नगर कि गुरूकुल के बीच मुकाबला हुआ। लगभग दो घंटे तक चले मुकाबले में करन इलेवन ने हांडी फोड़ प्रतियोगिता में जीत हासिल की। इस दौरान मैदान खचाखच भीड़ से भरा था।

हांडी फोड़ प्रतियोगिता में विजयी टीम को आयोजक कमेटी द्वारा नगद ईनाम दिया गया। वही कार्यक्रम के अंत में नगर की डी5 डांस एकडमी के कलाकरों द्वारा विभिन्न भक्तों गानों में सुंदर प्रस्तुति पेश की गई।

आज के कार्यक्रम

लालकुआं के अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक में आयोजित गणेश महोत्सव के आज तीसरे दिन बरेली मुरादाबाद, काशीपुर, और पीलीभीत से कलाकार पहुचेंगें इन कलाकारों द्वारा माता की चौकी के साथ ही सुंदर-सुदंर झांकियां दिखाई जायेगी। उक्त झांकियों में गणेश और माता काली का अग्नि रूपी तांडव दिखाया जायेगा।

इधर आयोजित गणेश महोत्सव में आयोजक कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील है, वहीं कल 24 सितंबर को भी भगवान की झाकियां दिखाई जाएगी।

वही हांडी फोड़ प्रतियोगिता में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी कुंदन सिंह मेहता,वरिष्ठ व्यापरी रविशंकर तिवारी, कांग्रेस नेता शंकर जोशी , व्यापार मंडल की महिला उपाध्यक्षा मीना रावत,समाजसेवी कुंदन कनवाल,आयोजक कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार, गौरव गुप्ता,नवीन मेर, दिवान सिंह बिष्ट, जफर अंसारी, अमित शंकर, रिंकू सिंह, अर्जुन गोस्वामी, प्रवेश गुप्ता, अकिंत वर्मा, सलमान शाह, सुनिल वर्मा, अनिल कुमार, गिरीश राम आर्य, हीरा बिष्ट, अरविंद कुमार, रवि ठाकूर, आशु अग्रवाल, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। वही होली ट्रिनिटी पब्लिक सेकंडरी की वरिष्ठ शिक्षिका एवं
डास ग्रप की कोरियोग्राफर टीना सक्सेना भी मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!