सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में गणेश स्थापना समारोह संपन्न

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में गणेश स्थापना समारोह संपन्न
हिंदी दिवस भी मनाया गया
बरेली से रिपोर्टर सतेन्द्र प्रताप सिंह
बरेली। सरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक भगवान श्री गणेश की स्थापना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, गणेश वंदना एवं पूजन-अर्चन के साथ आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने कराया।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान विद्यालय प्रधानाचार्य संजीव कुमार पाण्डेय रहे, विद्यालय के भैया-बहनों, आचार्यों जिसमें रामकिशोर श्रीवास्तव, अलका नवीन एवं नीलम मिश्रा, प्रियंका यादव आदि एवं विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर भगवान श्री गणेश की सुंदर प्रतिमा को आकर्षक ढंग से सजाए गए पूजा स्थल पर स्थापित किया गया। आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश से विद्यालय, विद्यार्थियों एवं समस्त समाज के सुख, समृद्धि, ज्ञान तथा मंगलमय भविष्य की कामना की गई। भैया-बहनों ने गणेश वंदना, भजन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित आचार्यों ने भगवान गणेश के जीवन एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणपति भगवान बुद्धि, विवेक, ज्ञान और शुभारंभ के प्रतीक हैं। विद्यार्थियों को भगवान गणेश के गुणों से प्रेरणा लेकर अनुशासन, परिश्रम, विनम्रता एवं सदाचार को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रत्येक शुभ कार्य से पूर्व भगवान गणेश का स्मरण करने की परंपरा है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी भैया-बहनों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी गौरवशाली भारतीय परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।
अंत में भगवान श्री गणेश की आरती की गई तथा सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया।
इसी के साथ आचार्य ने हिंदी दिवस पर भी प्रकाश डाला और आवाहन किया कि सभी लोग हिंदी भाषा को महत्व दें हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा, मातृभाषा है।



