उत्तराखंड

हिन्दूवादी नेता को सऊदी अरब से फोन पर मिल रही मारने की धमकी, मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

रिपोर्टर गौरव गुप्ता। लालकुआँ

लालकुआँ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री एंव हिन्दूवादी नेता कमल मूनी जोशी को सऊदी से जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें यह धमकी फोन पर मिली है जिसके बाद उन्होंने एसएसपी को मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली हल्द्वानी में दर्ज कराई है । जिसके बाद पुलिस जांच शुरू कर दी है। हालांकि उन्हें यह धमकी एक के बाद मिल रही है। जिसको लेकर परिवार में डर बना हुआ है।

यहाँ लालकुआँ पहुंचे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री एंव हिन्दूवादी नेता कमल मूनी जोशी ने पत्रकारों को बताया कि बीते शुक्रवार को उन्हें लगभग सुबह 8 बजे अंतराष्ट्रीय नबंर से काॅल आई और उन्हें धमकाया गया।

काॅलर ने कहा कि आज जुमा है और ये तेरा आखिरी दिन होने वाला है। इसके बाद 8-40 बजे मोहम्द खान पठान के नाम से एक और काॅल आई। काॅलर ने गालीगलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और उन्हें घर की रेकी कराने की बात कही। दोपहर बाद उन्हें भारत से भी एक फोन आया। इस काॅलर ने लैड जिहाद और लव जिहाद पर हो रही कार्यवाई का विरोध किया।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में सीएम धामी की ओर से लैड जिहाद, लव जिहाद, और यूसीसी के प्रचार प्रसार के लिए दीवारों पर लेखन कराया था। शायद इसी वजह से लोग रंजिश रखते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिन से लगातार धमकी मिल रही है जिसको लेकर परिवार में डर बना हुआ है।

उन्हें पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button